फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic blocked in protest against the removal of encroachments.

Bareilly News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में लगाया जाम

Fri, 24 Jul 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 24 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Traffic blocked in protest against the removal of encroachments.
फरीदपुर। मुख्य मार्ग के किनारे से अतिक्रमण हटाने के दौरान बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। नगर पालिका परिषद की कार्रवाई के विरोध में अतिक्रमणकारियों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक रोडवेज बसों के साथ ही अन्य वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान पालिका कर्मियों से गाली-गलौज और अभद्रता करने के साथ ही उनकी पिटाई भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी उलझ गए। थाने से अतिरिक्त फोर्स आने के बाद पुलिस ने हंगामा करने वालों को हिरासत में लिया। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से अपराह्न करीब तीन बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। स्टेशन रोड चौराहे से बीसलपुर मोड़ तक अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम का कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों ने मुख्य मार्ग पर बेलचे और बल्लियां रखकर यातायात बाधित कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कई दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम के सदस्यों से अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने जब जाम खुलवाने का प्रयास किया, तो जाम लगाने वाले लोग पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए। उन्हें हड़काने लगे। स्थिति बिगड़ती देख थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर कई आरोपी भाग गए। तीन को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

दबाव के बाद कार्रवाई से पलटा पालिका प्रशासन
तीन आरोपियों को हिरासत में लेने की सूचना पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग थाने पहुंच गए। नगर पालिका प्रशासन पर तहरीर न देने का दबाव बनाया। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही पालिका प्रशासन की ओर से तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए मारपीट के मामले में समझौता हो गया है। इसके बाद तहरीर नहीं दी गई। अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार से कस्बे में फिर से अभियान चलाया जाएगा।
पांच किलोमीटर का लगाना पड़ा चक्कर
जाम के चलते राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। रोडवेज बसों व अन्य वाहनों को करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना बाइपास होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान रोडवेज बसों में बैठे यात्री गर्मी के चलते परेशान होते रहे।

वर्जन :
तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। ईओ की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों को मुचलका पाबंद करके छोड़ दिया गया। - संदीप सिंह, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed