फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic

यातयात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया

Thu, 19 May 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Traffic
रैली को हरी झंडी दिखातीं डीएम।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्कूली बच्चों की सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रैली को जीआईसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की भी शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान रैली में शामिल बच्चों ने शहर के विभिन्न मार्गां से गुजरते हुए जनसामान्य को पंफलेट वितरित किए, जिसमें बताया गया कि यातायात नियमों की जानकारी न होने से सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। हर साल देश में कई लोग सड़क हादसों में जान गंवा देते हैं। मरने वालों में अधिकतर युवा पीढ़ी के होते हैं। हादसों के पीछे यातायात नियम की जानकारी का अभाव मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, सहसवान में एआरपी राजन यादव ने विद्यालयों में अनुश्रवण के दौरान बच्चों व अभिभावकों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने की बात कही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंदक में बच्चों ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हुई पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अच्छे पोस्टर बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी देवी, प्राची शर्मा मौजूद रहीं। ब्लॉक जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया के शिक्षक और बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, संगीता रस्तोगी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरचौक। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्लोगन लिखी पट्टी लेकर बच्चों नें प्रभात फेरी निकाली। हेलमेट का प्रयोग करने का संदेश दिया। चीलपुरा, मामूरगंज, कादरबाड़ी, रेवा आदि स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed