फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic

यातायात नियमों के उल्लंघन में 853 पर कार्रवाई, जागरूकता रैली निकाली

Tue, 05 Nov 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Traffic
बरेली। यातायात माह के चौथे दिन ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सोमवार को मौलाना आजाद और कुसुम कुमारी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। छात्र-छात्राओं के हाथों में यातायात नियम संबंधी तख्तियां थीं। पंफलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया। इधर, यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रही। 422 लोगों का बिना हेलमेट बाइक चलाने में चालान किया गया। कुल 853 लोगों का चालान करने के साथ 204300 रुपया जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
बरेली। यातायात माह के दौरान आम लोग अब ट्रैफिक पुलिस को समस्या और उसके समाधान के संबंध में सुझाव व्हाट्सएप पर भी दे सकते हैं। सोमवार को एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया कि ट्रॅफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 7839461941 पर अपने सुझाव दे सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्वाइंट पर तैनात अच्छा काम करने वाले ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ की फोटो भी व्हाट्सएप पर दी जा सकती हैं। अगर कहीं पर जाम या यातायात संबंधी अन्य कोई समस्या है तो उसके बारे में बताने के साथ सुझाव भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed