फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic

चौपुला पर बसें कम होने से राहत, टेंपो अब भी बने हैं आफत

Tue, 05 Nov 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Traffic
बरेली। चौपुला चौराहे पर रोडवेज बसों का आवागमन वन-वे करने से आंशिक राहत तो मिली है पर टेंपो-टैक्सी वालों की मनमानी अभी भी कायम है। इनके ड्राइवर कभी भी कहीं भी वाहन खड़े करके सवारियां भरने लगते हैं, इससे निर्माण स्थल के पास जाम की स्थिति बन रहती है। सोमवार को भी जाम के हालात बने। एसपी ट्रैफिक ने इन वाहनों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चौपुला पर सेतु निगम ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य की वजह से सड़क का कुछ हिस्सा घेरा है। करीब साठ फुट लंबाई और तीस फुट चौड़ाई की सड़क में बीच का हिस्सा घेरकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे जाम की समस्या बन रही है। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली और नैनीताल से आने वाली रोडवेज बसों की आवाजाही सुबह नौ से रात नौ तक इधर से बंद कर दी है। यह बसें मिनी बाईपास से सेटेलाइट होकर ही आ सकेंगी, जबकि पुराने बस स्टैंड से बसें इधर होकर जा सकेंगी। सोमवार को ऐसा ही हुआ। बसों की भीड़ कम होने का असर दिखाई दिया पर टेंपो और टैक्सी वालों की मनमानी की वजह से जाम लगा। पुलिस मॉर्डन स्कूल के सामने टेंपो-ऑटो रोककर ड्राइवर खड़े हो गए। सिटी स्टेशन की ओर अवैध रूप से खड़ीं मीरगंज आदि कस्बों को जाने वाली गाड़ियों ने यातायात बाधित किया। सिटी स्टेशन की ओर जाने वाले पुल से पहले रोड पर भी ऐसे वाहनों को खड़े करने से जाम के हालात बने।
विज्ञापन


होमगार्ड को किया ऑफिस अटैच
- रविवार को निजी कॉलेज के चेयरमैन डॉ. हरिशंकर गंगवार की कार रोकने को लेकर होमगार्ड से तीखी तकरार हुई थी। होमगार्ड पर गंगवार की पत्नी से अभद्रता का आरोप लगाकर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया था। बाद में एसपी ट्रैफिक ने होमगार्ड से माफी मंगवाकर स्थिति को नियंत्रित किया था। घटना को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई। हालांकि एसपी ट्रैफिक ने होमगार्ड अजीत को अपने दफ्तर से संबंद्ध कर लिया है। उसकी भूमिका की जांच की जाएगी। वैसे स्टाफ उसे निर्दोष मान रहा है। बताया जा रहा है कि कार के बोनट पर घूंसा मारने के बाद ही हंगामा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपुला चौराहे पर बसों का रूट एक तरफ से करने की वजह से जाम की समस्या कम हुई है। टेंपो का वहां कोई स्टैंड नहीं है पर आते जाते वक्त टेंपो रोककर ड्राइवर बेतुकी जगह वाहन रोककर लोगों को बैठाते और उतारते हैं। इस बारे में कार्रवाई के निर्देश टीआई को दिए गए हैं। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed