फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic arrangements will be changed from 2 pm to 1 am today

Bareilly News: आज दोपहर दो से रात एक बजे तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 12 Oct 2024 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 12 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be changed from 2 pm to 1 am today
बरेली। दशहरा के मद्देनजर शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकलम खां ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन दोपहर दो से रात एक बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका चौराहा, बड़ा बाइपास, रजऊ चौराहा होते हुए शहर आ सकेंगे। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने-आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए गुजारे जाएंगे। नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा बाइपास, फरीदपुर दातागंज होते हुए और बदायूं की ओर से लखनऊ, शाहजहांपुर और पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहनों को दातागंज, फरीदपुर, बड़ा बाइपास होते हुए पास किया जाएगा। बदायूं की ओर से बरेली आने वाले सभी वाहनों को रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ होते निकाला लाएगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर तिराहे से कुदेशिया पुल, हार्टमैन की तरफ जाने वाले वाहन इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी होकर आ-जा सकेंगे। दुल्हे मियां की मजार से हार्टमैन की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन

एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जिन लोगों को वाहनों से रामपुर, दिल्ली की तरफ जाना है, वह चौपुला, पटेल चौक, महादेव पुल की तरफ न जाकर श्यामगंज पुल से डेलापीर होकर जाएं। इसी प्रकार आने वाले वाहन डेलापीर, ईंट पजाया, श्यामगंज पुल होते हुए आएं। समस्या से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed