{"_id":"6a6500ce5db4951a19021813","slug":"traffic-arrangements-to-change-for-kanwar-yatra-diversion-plan-issued-bareilly-news-c-4-bly1015-932451-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कांवड़ यात्रा के बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्लान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कांवड़ यात्रा के बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्लान जारी
Sun, 26 Jul 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है जो 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12 से सोमवार रात 12 बजे तक लागू होगा। इस दौरान प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के आगमन के लिए तीन मुख्य मार्ग निर्धारित किए गए हैं। अनुमानित 85 फीसदी कांवड़िये कछला घाट से गंगाजल लेकर बदायूं, भमोरा, देवचरा, रामगंगा, करगैना, चौपुला पुल, लाल फाटक पुल, कैंट, बुखारा मोड़ होते हुए शहर के विभिन्न शिव मंदिरों तक पहुंचेंगे। 10 फीसदी शिव भक्त गढ़ मुक्तेश्वर से रामपुर, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, किला होकर आएंगे। पांच फीसदी कांवड़िये हरिद्वार से रुद्रपुर, बहेड़ी, बिलवा पुल के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे।
इसको देखते हुए इन रूटों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। झुमका, परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। देवचरा चौराहा, रमपुरा मोड़ और अखा मोड़ से बदायूं रोड पर भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। फतेहगंज पूर्वी में रेलवे ब्रिज निर्माण के कारण लखनऊ से बदायूं जाने वाले वाणिज्यिक वाहनों को कटरा, नवादा, दातागंज होते हुए डहरपुर कलां से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर, जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर हापुड़ होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। बरेली से रामपुर, मुरादाबाद और दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए मीरगंज, मिलक, शाहबाद, चंदौसी, अनूपशहर, बुलंदशहर के रास्ते गुजारे जाएंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास से रजऊ तिराहा, फरीदपुर बाइपास होते हुए जा सकेंगे।
बरेली से आगरा जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा और ट्रांसपोर्ट नगर से रजऊ तिराहा, बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आवागमन कर सकेंगे। आंवला से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन रामनगर, हरदासपुर, शाहबाद, पटवई होते हुए जा सकेंगे। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा रोड नंबर एक से आ-जा सकेंगे।
रोडवेज बसों और छोटे वाहनों के लिए ये होगी व्यवस्था
रोडवेज बसों और छोटे वाहनों के लिए भी विशेष तिथियों पर रूट डायवर्जन लागू होगा। यह डायवर्जन 31 जुलाई रात 12 बजे से तीन अगस्त रात 12 बजे तक, सात अगस्त रात 12 बजे से 11 अगस्त रात आठ बजे तक, 14 अगस्त रात 12 बजे से 17 अगस्त रात 12 बजे तक और 21 अगस्त रात 12 बजे से 24 अगस्त रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। रोडवेज बसें पुराने बस अड्डे से पटेल चौक, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट से बड़ा बाइपास होकर जा सकेंगी। दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, रजऊ तिराहा, बड़ा बाइपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगी। लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, फरीदपुर होते हुए आगे बढ़ेंगी।
शहर के भीतर यातायात व्यवस्था
श्यामगंज, लीचीबाग और सेटेलाइट की ओर आने-जाने वाले सभी भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होंगे। शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार टीपी नगर से ही संचालित करेंगे।