फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   traders worried from night curfew

कोरोना संक्रमित 2013ःरात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ाया

Fri, 16 Apr 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
traders worried from night curfew
बरेली। कोरोना की तेज होती रफ्तार के बीच जब लॉकडाउन की मांग की जाने लगी है, सरकार ने रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाकर हालात को संभालने की कोशिश की लेकिन व्यापारियों को यह नया शेड्यूल रास नहीं आ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोग अक्सर देर शाम को ही बाजारों में खरीददारी करने निकलते हैं। लिहाजा आठ बजे कर्फ्यू लगने से बाजार बेरौनक हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण प्रदेश के कई शहरों के साथ बरेली को भी डरावनी हद तक अपनी गिरफ्त में ले चुका है। हालांकि सरकार की ओर से संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए अब तक सिर्फ रात में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया है। बरेली शहर को मिसाल माना जाए तो अब तक रात के कर्फ्यू से संक्रमण की रफ्तार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। अब प्रमुख सचिव के आदेश पर डीएम ने जिले में दो हजार से अधिक संक्रमित होते ही रात के कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है। पहले रात नौ से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था लेकिन अब रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक लोगों को इसका पालन करना होगा। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन जिस तरह समय बढ़ा रहा है उसका असर कारोबार पर पड़ना तय है।
विज्ञापन

अब और जल्द बाजार बंद होगा। खुलेगा भी देरी से। दोपहर में गर्मी अधिक होगी। शाम को जब दुकानदारी का समय होगा तब दुकान बंद करनी होगी। दुकानदार नुकसान की ओर ही बढ़ रहे हैं। -राजेश छाबड़ा, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती करनी चाहिए। कुछ नए नियम लागू कराने चाहिए। कर्फ्यू का समय इसी तरह बढ़ता रहा तो व्यापारी तगड़े नुकसान में जाएंगे। -रौनक जौली, व्यापारी
शासन-प्रशासन को नियमों का पालन सख्ती से कराना चाहिए। कर्फ्यू का समय बढ़ाना नहीं चाहिए। गर्मी के मौसम में शाम के समय ही दुकानदारी के लिए होता है। -शिवम अग्रवाल, कारोबारी

व्यापार को नुकसान होगा। जो समय दुकानदारी का होता है उस समय दुकान बंद करनी पड़ेगी। दिन में इतनी गर्मी रहती है कि लोग खरीदारी के लिए नहीं निकलते। प्रशासन को एक बार विचार करना चाहिए। -अहमद उल्ला वारसी, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed