फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders rallied against digging without planning

महिलाएं सोशल मीडिया को बना रहीं आमदनी का जरिया

Fri, 19 Nov 2021 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो पवन चंद्र
पवन चंद्र Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 Nov 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Traders rallied against digging without planning
पेंटिंग बनातीं अंशिका अग्रवाल।

गारमेंट्स, पेंटिंग्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ऑनलाइन कर रहीं कारोबार

विज्ञापन
बरेली। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन बाजार का दायरा लगातर बढ़ता जा रहा है। महिलाएं भी अब इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। शहर में तमाम व्हाट्सएप ग्रुप्स बने हैं, इनमें महिलाएं अपने उत्पाद शेयर कर रहीं हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिए उन्हें ग्राहक भी मिल रहे हैं। कोरोना काल में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल एप महिला व्यवसायियों के बीच मजबूत मार्केटिंग टूल बनकर उभरे है।
इन एप की मदद से महिलाएं कुछ ही पल में टारगेट ग्राहकों के समूह तक अपने उत्पादों की जानकारी पहुंचा देतीं हैं और फिर उनके उत्पादों की बिक्री शुरू हो जाती है। घर से काम शुरू करने वाली महिलाओं को बिना लागत के व्हाट्सएप ग्रुप से व्यापार बढ़ाने का मौका मिला है। महिलाएं गारमेंट्स, होम डेकोरेशन गुड्स, पेंटिंग्स, ब्यूटी प्रोडक्ट को सोशल मीडिया एप के जरिए बेच रही हैं।
विज्ञापन

बहुत कारगर हैं सोशल मीडिया एप

ऑनलाइन व्यापार कर रहीं महिलाओं का कहना है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल करते हुए काफी फायदा मिलता है। व्हाट्सएप के जरिए टारगेट ग्रुप से सीधा जुड़ाव होता है, लिहाजा उसी पर महिलाएं ग्राहक को अपने नए उत्पाद और ट्रेंड्स शेयर कर देती हैं। उत्पाद पसंद आने पर ग्राहक खुद आकर सामान ले लेते हैं। ऑनलाइन डिलीवरी करने के लिए भी व्हाट्सएप पर लोकेशन आसानी से पता चल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर ऑनलाइन बेचे मिट्टी के दीये

आत्मनिर्भर बनकर घर के खर्च में हाथ बंटाना चाहती थी, इसलिए दो वर्ष पूर्व घर से ही अपने बनाए साबुन, चाकलेट और कुकीज का ऑनलाइन व्यापार शुरू किया। दिवाली पर मिट्टी के दीये, भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां ऑनलाइन बेची थीं। - मीनाक्षी टंडन, पीलीभीत बाईपास

पेंटिंग्स से हर हफ्ते कमा रहीं 15 हजार

बचपन से पेंटिंग्स बनाने का शौक था। इसे अब आमदनी का जरिया बना लिया है। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिये पेंटिंग्स की ऑनलाइन बिक्री कर रही हूं। लोग अपना पोट्रेट और फोटो बनाने का ऑर्डर भी देते हैं। इस हफ्ते ही 15 हजार रुपये कमा चुकी हूं। - अंशिका अग्रवाल, गुलाबनगर

दिवाली पर खूब हुआ व्यापार

हैंड मेड क्राफ्ट और घर सजाने के लिए बंदनवार बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हूं। फेसबुक, व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से लोग काफी सामान खरीद लेते है। इसी के साथ स्टॉल भी लगाती हूं। दिवाली पर काफी अच्छा व्यापार हुआ। - सन्नो, प्रेमनगर

पिछले 25 साल से अपना बुटीक चला रही हूं। पिछले साल लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर पेज बनाकर वीडियो और फोटो अपलोड करने शुरू कर दिए। अब तक सोशल मीडिया पर पांच हजार फॉलोअर हो गए हैं और ग्राहक भी काफी बढ़ गए हैं। - ऊषा, कालीबाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed