फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders raised demand to impose NSA against Maulana Tauqeer Raza Khan in Bareilly

बरेली बवाल: तौकीर रजा पर रासुका लगाने की मांग, व्यापारियों का आरोप- मौलाना के भड़काऊ भाषण से बिगड़ा माहौल

Sat, 10 Feb 2024 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 10:42 AM IST
सार

बरेली के श्यामगंज में शुक्रवार शाम को हुए बवाल के बाद बाजार बंद हो गया था। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है। उन्होंने मौलाना तौकीर रजा पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया। साथ ही डीएम को ज्ञापन भेजकर तौकीर रजा पर रासुका लगाने की मांग उठाई है।  

विज्ञापन
Traders raised demand to impose NSA against Maulana Tauqeer Raza Khan in Bareilly
समर्थकों के साथ मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां के प्रदर्शन के बाद इस्लामिया मैदान से निकली भीड़ ने श्यामगंज बाजार में हंगामा किया। दुकानदारों, राहगीरों से मारपीट की। दहशत में दुकानें बंद हो गई। इसके बाद व्यापारियों ने डीएम व एसएसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। अफसरों से मिलकर तौकीर रजा के खिलाफ ज्ञापन देने का समय मांगा तो अफसरों ने फोन पर ही ज्ञापन देने के लिए कहा। व्यापारियों ने ज्ञापन भेजकर तौकीर रजा पर रासुका लगाने की मांग की। कहा कि तौकीर रजा के उत्तेजक भाषण के कारण ही भीड़ ने यह मारपीट की। इससे व्यापारियों का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि तौकीर रजा के उत्तेजक भाषण से श्यामगंज समेत शहर के सभी बाजारों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों से मारपीट की गई। व्यापारियों में डर है। व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल देने के लिए शासन-प्रशासन को मौलाना तौकीर पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि शहर में अमन कायम हो सके।
विज्ञापन


2010 में हुई घटना का किया जिक्र 
राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है। अक्सर इनकी ओर से इस तरह के आंदोलन होते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं। व्यापारियों ने वर्ष 2010 के बारावफात का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी वजह से ही उस समय हिंसा भड़की थी और कोहाड़ापीर व शाहदाना बाजार में आग लगाई गई थी। उस समय भी व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी इसी तरह की कोशिश हुई। व्यापारी दहशत में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन पर कार्रवाई कर प्रशासन सख्त संदेश दे, ताकि व्यापारी खुद को सुरक्षित मानकर दुकानें खोल सकें। व्यापारियों ने कहा कि मौलाना के खिलाफ देशद्रोह के तहत भी कार्रवाई होनी चाहिए।

बरेली बवाल की तस्वीरें: देखते ही देखते भीड़ से निकले उपद्रवी, दुकानें तहस-नहस कर लोगों को पीटने लगे

गिरफ्तार करने की मांग
अधिवक्ता परिषद की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तौकीर रजा खां को गिरफ्तार करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि तौकीर रजा की ओर से देश में अशांति फैलाने व वैमनस्यता का वातावरण बनाने के लिए लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसकी जांच कर तौकीर रजा खां की जमानत निरस्त कराकर उनको गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में अनुजकांत, विनोद बाबू कन्नौजिया, सरनाम सिंह आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed