फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders met SSP, demanded immediate arrest of the accused

Bareilly News: एसएसपी से मिले व्यापारी, आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग

Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Traders met SSP, demanded immediate arrest of the accused
बरेली। नवाबगंज में व्यापारी नेता राजीव गुप्ता से हुई मारपीट के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि यदि व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पकड़े नहीं गए तो सड़क पर उतरकर व्यापारी प्रदर्शन करेंगे। कुछ व्यापारी एसएसपी अनुराग आर्य से मिलने भी पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि व्यापारी राजीव नवाबगंज व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष हैं। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त कपिल शर्मा का जन्मदिन मनाने के बाद चाय पीने के लिए बरेली-पीलीभीत हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास स्थित ढाबे पर दोस्तों के साथ गए थे। इसी दौरान हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुड़ियावा निवासी दिनेश गंगवार और औरंगाबाद गांव के सूरज गंगवार ने अपने तीन-चार साथियों के साथ जान से मारने की नियत से हमला कर दिया था। बैठक में व्यापारी राजेंद्र गुप्ता, नवीन अग्रवाल, प्रदीप सूरी, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed