फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders boycotted the 'Vyapar Bandhu' meeting; consensus was reached following the District Magistrate's intervention.

Bareilly News: व्यापार बंधु की बैठक का व्यापारियों ने किया बहिष्कार, डीएम के हस्तक्षेप पर बनी सहमति

Fri, 28 Aug 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 28 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Traders boycotted the 'Vyapar Bandhu' meeting; consensus was reached following the District Magistrate's intervention.
बरेली। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, जब नगर निगम के अधिकारियों के उदासीन रवैये से नाराज होकर व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। वे कक्ष से बाहर आकर आक्रोश जताने लगे। व्यापारियों का तर्क था कि जब समस्याओं का कोई समाधान ही नहीं होना है, तो ऐसी बैठकों का क्या औचित्य है? तब जिलाधिकारी ने नाराज व्यापारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नगर आयुक्त संजीव मौर्य को मौके पर तलब कर एजेंडे में शामिल बिंदुओं पर चर्चा की और निर्देश दिए कि नगर निगम व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर महीने नियमित बैठक करे। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सीबीगंज में बीडीए की ओर से तीन वर्ष पूर्व जारी कंपाउंडिंग नोटिसों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय से फोन कॉल पर वार्ता कर सोमवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर समाधान निकालने के निर्देश दिए। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने कुतुबखाना सब्जी मंडी में स्लॉटर हाउस और अतिक्रमण का मामला उठाया। सीएम ग्रिड योजना फेज-2 को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जबकि व्यापारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। बैठक में पवन अरोड़ा, बंटी ठाकुर, रामकृष्ण शुक्ला, सतीश अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed