फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trade agreement with EU will bring benefits: Sunil Singhi

ईयू से व्यापार समझौते का मिलेगा लाभ : सुनील सिंघी

Mon, 01 Jun 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Trade agreement with EU will bring benefits: Sunil Singhi
बरेली। दो दशक की बातचीत के बाद भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। यह दुनिया के दो सबसे बड़े बाजारों के बीच का सबसे बड़ा व्यापार सौदा है। मदर ऑफ डील्स के तहत भारत का 27 देशों में निर्यात शुल्क न्यूनतम होने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को पीलीभीत बाइपास स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने ये बातें कही। कहा कि इससे वाहन, लग्जरी सामान, इलेक्ट्राॅनिक्स आदि की यूरोपीय बाजार में मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने व्यापारियों की 50 साल पुरानी मांग पर बोर्ड स्थापित किया है, ताकि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले कानून में बदलाव लाया जा सके। फिलहाल पुराना कर कानून बदला गया है। वोकल फॉर लोकल, जीएसटी 2.0 का लाभ मिला। बिजली आपूर्ति, कानून व्यवस्था में सुधार से व्यापार आसान हुआ। इससे पूर्व मुख्य अतिथि, प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता व अन्य ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठित व्यापार, परिवार, राष्ट्र करता है उन्नति
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि व्यापार, परिवार, राष्ट्र जब तक संगठित हैं तभी उन्नति होती है। प्रांतीय युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने युवा शक्ति को वरिष्ठ व्यापारियों के साथ समन्वय बनाने, प्रशिक्षण की मुख्य बातें आत्मसात करने को कहा। स्वदेशी जागरण मंच के सतीश कुमार ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।

नए कारोबार स्थापित करें युवा
उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि बढ़ते परिवार के साथ व्यापार बढ़ाना होगा। प्रयास रहे कि नए कारोबार स्थापित करें ताकि पारिवारिक प्रतिस्पर्धा से बचाव हो। उन्होंने व्यापारियों से जो खाएं, वही ग्राहकों को खिलाने पर जोर दिया। इस दौरान संत मिश्रा, योगेंद्र सिंह, राजू छाबड़ा, संतोष अग्रहरि, कानपुर के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील पांडे समेत प्रदेश के छह सौ व्यापारी मौजूद रहे।

भामाशाह सम्मान से नवाजे गए व्यापारी
प्रिंटिंग कारोबारी राजेश तनेजा, मिठाई कारोबारी दिलीप गुप्ता, राधामाधव संकीर्तन मंडल के युधिष्ठिर मलिक, सुनील मलिक, रामचरण किंकर, कथा प्रचारक डॉ. बृजेश यादव, कारोबारी आनंद प्रकाश को भामाशाह सम्मान मिला। तहसीलों की 30 इकाइयों के प्रतिनिधि, महानगर के 137 एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत महामंत्री राजेश जसोरिया, दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सभरवाल, मुकेश खटवानी अन्य लोग मौजूद रहे।


बुलियन और सिक्कों का नहीं होगा व्यापार
संगठन प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार पर अंकुश के लिए रेगुलेटरी एक्ट बनाने, खरीद से कम कीमत पर बिक्री पर रोक लगाने की मांग सरकार से की है। विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रखने के लिए संगठन से जुड़े सराफा कारोबारियों ने बुलियन और सिक्कों की खरीद, बिक्री न करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों की समस्या के साथ समाधान की बुकलेट बनाई है ताकि उनका त्वरित निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed