फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tractor-trolley loaded with overloaded sugarcane overturned, jammed for two hours

Bareilly News: ओवरलोड गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घंटे लगा जाम

Fri, 13 Dec 2024 05:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with overloaded sugarcane overturned, jammed for two hours
हादसे के बाद पलटा ट्रक, बिखरा गन्ना। संवाद
मीरगंज। बृहस्पतिवार को रामपुर की ओर से आ रहे गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के समय रोड पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वरना बड़ी घटना घट सकती थी। इस दौरान गन्ना रोड पर बिखर गया, जिससे दो घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची लभारी पुलिस ने वाहनों को वनवे करके जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे मिलक तहसील क्षेत्र के गांव धनेली उत्तरी निवासी विजयपाल अपने गांव से गन्ना भरकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से मीरगंज में धामपुर बायोऑर्गेनिक चीनी मिल मीरगंज आ रहे थे। जैसे ही वह मीरगंज ओवरब्रिज पर पहुंचे। तभी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। गन्ना पूरे रोड पर बिखर गया। गनीमत रही कि चालक को भी चोट नही लगी। बाद में पुलिस ने रोड पर बिखरे गन्ने को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed