फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tractor overturned in the canal, uncle died, four nephews injured

Bareilly News: नहर में पलटा ट्रैक्टर, चाचा की मौत, चार भतीजे घायल

Sun, 30 Mar 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned in the canal, uncle died, four nephews injured
नवाबगंज फोटो 5 मृतक किसान प्रथम सिंह का फाइल फोटो
कुंडरा कोठी/नवाबगंज। रोटावेटर की मरम्मत कराकर घर लौट रहे किसान का ट्रैक्टर नहर में पलट गया, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसके चार भतीजे घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के 51 वर्षीय प्रथम सिंह पुत्र नाथूलाल शनिवार की शाम पांच बजे रोटावेटर की मरम्मत कराकर ट्रैक्टर से ही घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर किसान के भतीजे 13 वर्षीय अंकित, 10 वर्षीय आयुष, आठ वर्षीय मोहित, सात वर्षीय निशांत सवार थे। वह जैसे ही कुंडरा गांव के पास नहर की पुलिया पर पहुंचे। उसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन किसान प्रथम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे आयुष के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के भाई राम सिंह,जयपाल का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
खटीमा में हुए हादसे में बाइक सवार की माैत
किच्छा। खटीमा की ओर से आ रहे वाहन ने किच्छा से जा रहे ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी उछलकर डिवाइडर को पार कर बाइक सवार दो भाइयाें पर जा गिरी। हादसे में बहेड़ी के ग्राम खतौला निवासी बाइक सवार अंबा प्रसाद गंगवार (48), उसका भाई गिरीश गंगवार के अलावा ई रिक्शा चालक नन्हे शाह, उसकी पत्नी आमना के अलावा पूजा, कौशल्या निवासी चमननगर कोटखर्रा गंभीर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अंबा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर गिरीश गंगवार और नन्हे शाह को हायर सेंटर रेफर कर दिया।


घायल गिरीश चंद्र गंगवार कस्बे के प्रतिष्ठित फार्मर पवन गंगवार के बहनोई हैं। पवन ने बताया कि उसके जीजा खतौला में रहते हैं। वे पिपलिया मोड़ के निकट चावल मिल में अकाउंटेंट हैं। अंबा प्रसाद भी वहीं काम करते थे। दोनों भाई रोज सुबह खतोला बहेड़ी से बाइक पर ड्यूटी करने आते थे। तभी हादसा हो गया। संवाद

नवाबगंज फोटो 5 मृतक किसान प्रथम सिंह का फाइल फोटो

नवाबगंज फोटो 5 मृतक किसान प्रथम सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed