{"_id":"63faf44d9c25cb849f07b303","slug":"tractor-crushed-bike-rider-death-on-the-spot-in-bareilly-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खनन में लगे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खनन में लगे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, साथी घायल
Sun, 26 Feb 2023 11:25 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:25 AM IST
सार
अवैध खनन में लगे जेसीबीनुमा ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना प्रभारी के लाइन हाजिर होने और परसाखेड़ा चौकी प्रभारी का तबादला होने के बावजूद इलाके में अवैध खनन जारी है। खनन में लगे वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार शाम खनन कार्य में लगे एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बड़ा बाईपास पर परधौली तिराहे की है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव रहपुरा निवासी संजीव (28) और सीबीगंज के गांव गोकुलपुर निवासी भवनचंद बाइक से परसाखेड़ा से बिलवा की ओर जा रहे थे। अवैध खनन में लगे जेसीबीनुमा ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में संजीव ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि घायल भवनचंद को पुलिस ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
चार फरवरी को हुई थी बच्चे की मौत
चार फरवरी को महेशपुरा गांव में मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबकर एक साल के अनस की मौत हो गई थी। इसके बाद एसएसपी ने अवैध खनन रोकने के आदेश पुलिस को दिए थे। सुस्ती बरतने पर उन्होंने सीबीगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन को लाइनहाजिर कर दिया था। परसाखेड़ा चौकी प्रभारी शिवकुमार मिश्रा का स्थानांतरण कर दिया था।
विज्ञापन