फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tractor collides with bike, one youth dies

Bareilly News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत

Sat, 30 Nov 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tractor collides with bike, one youth dies
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात आठ बजे के आसपास गलत साइड में तेजी से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिंसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इसमें दो गंभीर घायलों को बरेली के जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसमें एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। तीसरा मामूली घायल मीरगंज सीएचसी पर अपनी मरहम पट्टी कराकर चला गया।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के गांव हैवतगंज के रहने वाले तीन लोग बाइक पर सवार होकर बरेली से मिलक की ओर जा रहे थे। वहीं, विपरीत साइड से एक ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जिसमें से एक युवक ने दम तोड़ दिया। मामूली घायल विजय श्रीवास्तव पुत्र नत्थूलाल मीरगंज सीएचसी में उपचार के बाद घर चला गया। खबर लिखे जाने तक मृतक एवं गंभीर घायल का नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस ने ट्रैक्टर एवं बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed