फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tourism, health and industry will become the identity of Bareilly

Bareilly: पर्यटन, स्वास्थ्य और उद्योग बनेंगे बरेली की पहचान, कमिश्नर ने पेश कीं 25 साल की विकास योजनाएं

Sun, 28 May 2023 03:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 May 2023 03:11 PM IST
सार

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बरेली वर्तमान में मेडिकल हब है। यहां मंडल समेत आसपास के जिले और उत्तराखंड के मरीज भी इलाज कराने पहुंचते हैं। अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण बढ़ रहे हैं। लिहाजा, भविष्य में बरेली प्रदेश का मेडिकल हब बनेगा।

विज्ञापन
Tourism, health and industry will become the identity of Bareilly
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2047 तक बरेली जिले में प्रस्तावित विकास का खाका तैयार हो चुका है। अगले 25 साल के सफर में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने, बतौर मेडिकल हब के लिए पहचाने जाने वाले जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होने, पर्यटन कारोबार, एमएसएमई, कुटीर उद्योगों के बढ़ने से युवाओं को रोजगार मिलने समेत भौगोलिक, आर्थिक, सामाजिक जरूरतों के पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित रीजनल प्लांनिंग कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने मंडल के लिए अगले 25 साल की विकासपरक योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने योग्य व्यक्ति को रोजगार मुहैया कराए जाने से संतुलित विकास, ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी बढ़ने, पारिस्थितिकी तंत्र सुधरने, शहरीकरण बढ़ने और गांवों तक सुविधाओं को पहुंचाकर लोगों का जीवन स्तर सुधरने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन

प्रदेश का मेडिकल हब बनेगा बरेली  

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बरेली वर्तमान में मेडिकल हब है। यहां बरेली मंडल समेत आसपास के जिले और उत्तराखंड के मरीज भी इलाज कराने पहुंचते हैं। अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण बढ़ रहे हैं। लिहाजा, भविष्य में बरेली प्रदेश का मेडिकल हब बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक गतिविधि बढ़ने और हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के दौरान चार सौ से ज्यादा नई माइक्रो, स्मॉल, मीडियम इंडस्ट्री की इकाई के लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला और करार हुआ। अब तक सौ से ज्यादा इकाई क्रियाशील हो चुकी हैं। इसमें छह हजार लोगों को रोजगार भी मिल चुका है। वहीं, एयरोसिटी बन चुके बरेली में पर्यटन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। नाथ कॉरीडोर से इसकी शुरुआत होगी।

इन प्रमुख योजनाओं से होगा बरेली का विकास

सिटी डेवलपमेंट प्लान, कंप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान, मेट्रो, जरी-जरदोजी, बांस-बेंत का फर्नीचर, आर्टिफिशियल जूलरी निर्माण पर कार्य चल रहे हैं। एयरोसिटी, रियल एस्टेट, टूरिज्म, रिवर फ्रंट, ट्रांसपोर्ट हब, पर्यावरण संरक्षण, लॉजिस्टिक हब, मेडिकल हब, हैंडीक्राफ्ट हब, डेयरी उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण यूनिट आदि की स्थापना को बढ़ावा दिया जा रहा है। रामगंगा नगर आवासीय परियोजना, ग्रेटर बरेली योजना आदि बड़ी आवासीय परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनसे बरेली को रफ्तार मिलेगी। जीवन स्तर सुधरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed