फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Total Solution Day: Issue of sugarcane price payment and shortcomings of government hospital raised

संपूर्ण समाधान दिवस : गन्ना मूल्य भुगतान और सरकारी अस्पताल की कमियों का मुद्दा उठा

Sun, 22 Dec 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Total Solution Day: Issue of sugarcane price payment and shortcomings of government hospital raised
बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुना। उन्होंने अपने अधीनस्थों को आदेश देते हुए कहा कि शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। लापरवाह कर्मचारी हटाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों व लेखपालों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इसमें केसर चीनी मिल से गन्ना बकाए के भुगतान के मुद्दे पर डीएम ने आश्वासन दिया है। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें आईं, जिसमें से 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने परेवा गांव में बने बरसों पुराने कुएं को दूसरे समुदाय के द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। इसके अलावा उन्होंने नगर में बेतरतीब फैले अतिक्रमण, ई-रिक्शा से लगने वाले जाम, केसर रेलवे क्रॉसिंग पर गन्ने के ओवरलोड ट्रैकों से सड़क पर गन्ना गिरने से अक्सर लोगों के घायल होने की शिकायत की। बसपा नेता नसीम अहमद ने नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स नियम से ज्यादा वसूले जाने की शिकायत की। नगर के विकास कार्य में एक समुदाय विशेष की अनदेखी करने का मुद्दा उठाया। बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने सिविल कोर्ट के लिए जमीन देकर भवन बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की मांग की। साथ ही सभासदों ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, निजी अस्पताल में डॉक्टरों के प्रैक्टिस करने सहित कई अन्य कमियों की जानकारी दी। डीएम ने इस पर सख्त नाराजगी जताई। एसडीएम को आदेश दिए की बीच-बीच में छापा मार कर रिपोर्ट उन्हें भेजें। उन्होंने सीएमओ विश्राम सिंह को आदेश दिए कि वह एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार करवाये।
विज्ञापन

प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में समय से शिक्षकों के न पहुंचने की शिकायत पर डीएम ने बीएसए को कार्रवाई के आदेश दिए। इस दौरान एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, सीएमओ. डा विश्राम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
डिग्री कॉलेज में 5 करोड़ की लागत से बनेगा कृषि भवन
डीएम ने गन्ना उत्पादक महाविद्यालय का निरीक्षण किया। आदेश दिए कि जो भी निर्माण कार्य होगा। वह एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में बैठक में प्रारूप तय किया जाएगा। इसमें गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में पांच करोड़ की लागत से कृषि भवन, लैब, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि के निर्माण होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए लेखपाल व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

--
आंवला में 57 तो नवाबगंज में 32 शिकायतें दर्ज
आंवला/ नवाबगंज। शनिवार को दोनों तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई हुई। आंवला में 57 शिकायतों में से पांच का निस्तारण हुआ। एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इधर, नवाबगंज में 32 शिकायतों में से किसी का भी समाधान नहीं हो सका। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अधकटा रब्बानी बेगम गांव के राममूर्ति लाल, रामचन्द्र व सूरज वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत करने पर कानून गो ने उनसे चक मार्ग की पैमाइश के नाम पर दो हजार रुपए ऐंठने के बाद भी चक मार्ग की पैमाइश नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed