{"_id":"67ad0d5253a99631400b2c3c","slug":"tortoise-move-of-investigation-committee-formed-after-12-days-not-started-yet-bareilly-news-c-4-lko1064-579428-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जांच की कछुआ चाल, 12 दिन बाद कमेटी बनी, शुरुआत अब तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जांच की कछुआ चाल, 12 दिन बाद कमेटी बनी, शुरुआत अब तक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम के नए भवन की गुणवत्ता की जांच कछुआ चाल चल रही है। 12 दिन बाद इसके लिए कमेटी गठित की गई। जांच शुरू होना तो दूर की बात, कमेटी के सदस्य अब तक एक-दूसरे से समन्वय तक स्थापित नहीं कर सके। टीम को एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है, पर सुस्ती को देखते हुए इसकी संभावना कम ही है।
30 जनवरी को नगर निगम के नए भवन की दीवारों और छत से पानी टपकने के कारण दो कंप्यूटर, दो प्रिंटर समेत दस्तावेज खराब हो गए थे। इसको लेकर कार्यदायी फर्म पर दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया था। नगर आयुक्त ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर दूसरे विभागों के विशेषज्ञों की टीम गठित कर भवन की गुणवत्ता की जांच कराने का आग्रह किया था। इस घटना के 12 दिन बाद टीम का गठन किया गया है।
अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित टीम में पीडब्ल्यूडी व बिजली निगम के एक्सईएन, स्मार्ट सिटी और बिजली निगम के सहायक अभियंता और सीएफओ शामिल हैं। नगर आयुक्त ने मंगलवार को कार्यादेश जारी कर टीम को नगर निगम के नए भवन की डीपीआर का परीक्षण और कार्याें की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। संवाद