फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   torches lit to get university status for bareilly college

बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए जलाईं मशालें

Thu, 16 Sep 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
torches lit to get university status for bareilly college
मशाल जुलूस निकालते बरेली कालेज संघ के पदाधिकारी और कार्रकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जुलूस निकालकर कर्मचारियों ने की भ्रष्टाचार खत्म कर शैक्षिक माहौल बनाने की मांग
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, छात्रनेताओं, विद्यार्थियों समेत तमाम लोग हुए जुलूस में शामिल

बरेली। करीब 45 हजार छात्र क्षमता वाले ऐतिहासिक बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलनरत कर्मचारियों ने बुधवार को मशालें थाम लीं। सैकड़ों की तादाद में कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों समेत शासन और प्रशासन से छात्र हित और कॉलेज की ऐतिहासिकता से आने वाली पीढ़ियों को परिचित कराने के लिए विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की।
बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने शहर के कई सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर मशाल जुलूस निकाला। शाम सात बजे बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट से जुलूस की शुरुआत हुई, जो नगर निगम, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा होते हुए कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते भर कर्मचारियों, छात्र नेताओं और संगठनों के पदाधिकारियों ने कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के संबंध में जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री जवाहर लाल ने आंदोलन को समर्थन दिया और मांग पूरी होने की उम्मीद जताई। कर्मचारी नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुताबिक वे करीब नौ माह से लगातार बगैर कार्य प्रभावित किए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसमें अब शहरवासियों और जनप्रतिनिधियों का भी साथ मिल रहा है। जुलूस में एनसीसी कर्मचारी संघ से अंचल अहेरी, जगपाल सिंह भाटी, किसान एकता संघ से राजेश शर्मा और डॉ. रवि नागर समेत सछास जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, फरहान अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में होगा धरना

कर्मचारी जानकी रमन ने बताया कि कॉलेज के साथ ही अब आंदोलन को शहर की जनता के बीच ले जाया जाएगा। इसके लिए 22 सितंबर को सेठ दमोदर स्वरूप पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय सभी पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया है। अगर मांग जल्द पूरी नहीं होंगी तो आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान हरीश मौर्य, सुनील कुमार, दीपक कुमार, गंगाप्रसाद, राजाराम, देववती, राजीव चंद्रा, दिनेश, मुकेश, संजीव पटेल, दयाशंकर, कुलदीप, रामू, राकेश, दोदराम, हरेराम, श्याम सुंदर, रमेश पाल, श्रीपाल, वीरेंद्र पथिक, वंश गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

उच्चशिक्षा अधिकारी तैयार कर रहे रिपोर्ट

पिछले माह बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनता दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के निजी सचिव को दिया था। इसमें कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, कॉलेज में रिसीवर की तैनाती करने की मांग की गई थी। इस पर सचिव ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय बनाए जाने की सभी शर्तों की जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। कर्मचारियों के मुताबिक उच्च शिक्षा अधिकारी के पास पूर्व में तैयार किया गया प्रस्ताव है। इसे अपडेट कर शासन को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed