{"_id":"67367ee07f7389c4a708b9a4","slug":"topaz-and-ruby-sadan-topped-in-200-meter-relay-bareilly-news-c-4-lko1064-521630-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 200 मीटर रिले में टोपाज व रूबी सदन रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 200 मीटर रिले में टोपाज व रूबी सदन रहा अव्वल
विज्ञापन
बरेली। जीआरएम स्कूल के सीनियर विंग नैनीताल रोड ब्रांच में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित स्पोर्ट्स डे पर एथलेटिक्स की लंबी कूद, ऊंची कूद, 200,400 मीटर दौड़ में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ग्रुप बी व सी के अंतर्गत लड़कियों की 200 मीटर रिले में टोपाज व रूबी सदन प्रथम रहा।
प्रतियोगिताओं में ग्रुप बी व सी दोनों के अंतर्गत बालकों की 400 मीटर रिले में टोपाज सदन ने बाजी मारी। ग्रुप बी में लड़कियों की 100 मीटर रेस में राध्या आहूजा प्रथम, आदित्या गंगवार द्वितीय तथा आरना गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, ग्रुप सी में लड़कों की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में प्रखर मिश्रा प्रथम, उदय वशिष्ठ द्वितीय एवं प्रखर सक्सेना तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षकों के लिए आयोजित रस्साकशी का बच्चों ने खूब आनंद उठाया। शिक्षिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर में हिमानी अग्रवाल विजयी रहीं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक राजेश जौली, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत, जूनियर विंग की समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद