फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   took the oath of voting awareness

Bareilly News: मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ ली

Thu, 26 Jan 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
took the oath of voting awareness
बरेली। ‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं, कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे’। बुधवार को संजय कम्युनिटी हॉल में 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। शुभारंभ मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ किया। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने मतदाता दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा, मतदाता दिवस मनाए जाने का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है, कि हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। एसएसपी अखिलेश चौरसिया और सीडीओ जगप्रवेश ने नए मतदाताओं को उनके वोटर कार्ड देते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया। नौ बीएलओ और चार सुपरवाइजरों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महावीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, राम भरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, यूनीक मॉडल इंटर कालेज के विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed