फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tomorrow is the last day to lodge objection on circle rate

Bareilly News: सर्किल रेट पर आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन कल

Sun, 21 Jul 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last day to lodge objection on circle rate
बरेली। जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तावित सर्किल रेट पर सोमवार तक आपत्ति दी जा सकती है। इसके अलावा सुझाव भी दिए जा सकते हैं। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी। फिलहाल सभी तहसील के उपनिबंधक कार्यालयों से 50-50 शहरी और राजस्व ग्रामों में वृद्धि दर प्रस्तावित है।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक शासनादेश के तहत 22 जुलाई तक प्रस्तावित सर्किल दरों पर आपत्ति दी जा सकती है। जो एडीएम एफआर कार्यालय समेत सभी तहसीलों के उपनिबंधक कार्यालय में लिखित तौर पर दर्ज करा सकते हैं। अभी तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराए जाने की सूचना नहीं है। प्राप्त आपत्तियों पर 25 जुलाई को विकास भवन सभागार में प्रस्तावित बैठक में मंथन होगा। आपत्तिकर्ता भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। अबकी बार सर्वाधिक बैनामे वाले क्षेत्रों में ही सर्किल दर बढ़ाने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। शहर में पीलीभीत बाइपास, बदायूं रोड के ज्यादातर इलाके इस सूची में शामिल हैं। वहीं, शहर के पॉश और नई बस रही कॉलोनियों को भी इस सूची में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed