फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Toilets are not built in everyone's homes in ODF districts

Bareilly News: ओडीएफ जिले में सबके घर नहीं बने शौचालय

Wed, 23 Oct 2024 04:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Toilets are not built in everyone's homes in ODF districts
बरेली। पांच साल पहले जिला ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) घोषित हो चुका है। अब इसे ओडीएफ प्लस घोषित करने की तैयारी है। हालांकि, अब भी जिले में सबके घर शौचालय नहीं बन पाए हैं। लोग खुले में शौच जा रहे हैं। खुले में शौच जाने की वजह से कटीले तारों की चपेट में आई नितोई गांव निवासी मासूम देवकी की जान चली गई। गांव वालों में चर्चा रही कि अगर उसके घर में शौचालय होता तो शायद यह हादसा न होता।
विज्ञापन

यह तो महज बानगी है। जिले में सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जो अपने खर्चे पर शौचालय बनाने की स्थिति में नहीं हैं। मजदूरपेशा कालीचरन को गांव में कोई रोजगार नहीं मिला तो वह परिवार के साथ रोजी-रोटी कमाने दिल्ली चला गया था। सात महीने पहले गांव लौटा था। इस बीच जिम्मेदारों ने उसके घर शौचालय नहीं बनवाया। गांव लौटने के बाद उसने आवेदन किया, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। अब मासूम की जान जाने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर अपना बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चेतना देवी ने बताया कि परिवार पहले दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। कुछ माह पूर्व ही गांव लौटा है। कुछ समय पहले शौचालय के लिए आवेदन भी किया था। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। सचिव शशांक राय ने कहा कि प्रस्ताव मिला है। जल्द ही शौचालय बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं आवेदन
sbm.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के लिए 24,497 शौचालयों का लक्ष्य आवंटित है। नियमानुसार भूमिहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु एवं सीमांत कृषकों में ऐसे परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय के 12 हजार रुपये की मदद मिल सकती है, जिनके घर में शौचालय नहीं है। आवेदन के बाद ब्लाक स्तर से सत्यापन होता है। पात्रता सही पाई गई तो खाते में रुपये भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed