फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today you have the opportunity to save someone's life

अमर उजाला फाउंडेशन का अभियानः आज है आपके पास किसी का जीवन बचाने का अवसर

Thu, 01 Oct 2020 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
Today you have the opportunity to save someone's life
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना वायरस जैसी महामारी में मरीजों के लिए रक्त की कमी पड़ रही है। रक्त के कमी से किसी मरीज का इलाज न रुके, इसके लिए महादानियों के पास अवसर है कि वे ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज अमर उजाला कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह आयोजन जिला अस्पताल के सहयोग से होगा।

विज्ञापन


रक्तदान महादान है। रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दिया जा सकता है। एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। कोविड हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है और खून का संचार भी तेज होता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है।
विज्ञापन


कैंप का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे से होगा। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रमाणपत्र के जरिए तीन माह के भीतर जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त भी लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

  • 18 से 65 साल का स्वस्थ व्यक्ति
  • 45 किलो से अधिक वजन वाले
  • हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी हो
  • गंभीर बीमारी न हो, ऑपरेशन नहीं हुआ हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed