फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today will strike in banks, private Khuleenge

आज रहेगी बैंकों में हड़ताल, निजी खुलेेंगे

Tue, 28 Feb 2017 01:39 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 28 Feb 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Today will strike in banks, private Khuleenge
Today will strike in banks, private Khuleenge - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर सार्वजनिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे, पर सभी निजी बैकों में सामान्य रूप से कामकाज होगा। देश व्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी यूनियन संगठनों ने बड़ौदा बैंक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगें दोहराईं। सार्वजनिक बैंकों में भले ही हड़ताल रहे, लेकिन सभी निजी बैंक खुले रहेंगे। 
विज्ञापन

एक दिवसीय हड़ताल सफल बनाने के लिए सोमवार शाम बैंक यूनियन नेताओं ने सिविल लाइंस स्थित बड़ौदा बैंक जोनल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। संयोजक दिनेश सक्सेना ने कहा कि हठधर्मिता के चलते दस लाख कर्मी हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। सक्सेना ने कहा कि एक दिवसीय हड़ताल में सभी सार्वजनिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। लीड बैंक प्रबंधक ओपी वढ़ेरा ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा कर्मचारी विरोधी अपनाती रही है। अरविंद रस्तोगी, नीरज टंडन, संजीव मेहरोत्रा, पीपी सिंह, अरुण कुमार, राकेश शर्मा, अजीत माथुर आदि ने मंगलवार 28 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल सफल बनाने पर जोर दिया। उधर, एक्सिस बैंक प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को सामान्य रूप से कामकाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed