फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today will Ravan Dahan, Jlenge effigies

आज होगा रावण का दहन, जलेंगे पुतले

Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर मंगलवार को शहर में चार प्रमुख स्थानों पर लगने वाले मेलों में रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां की हैं। पुलिस-प्रशासन ने भी बंदोबस्त किए हैं। चारों स्थानों पर सायं सात बजे के बाद रावण के साथ ही कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन होगा। इस मौके पर आतिशबाजी भी की जाएगी। जोगीनवादा में 60 फिट के रावण के अलावा मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन आधुनिक तकनीकी से रिमोट के जरिए किया जाएगा। शहर में कई अन्य स्थानों पर भी पुतलों के दहन किए जाएंगे। कई कालोनियों में भी रावण के पुतलों के दहन करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


यहां होगा पुतलों का दहन

हार्टमैन कालेज
कालेज के पास मैदान में दशहरा मेला का आयोजन शाम पांच बजे से किया जाएगा। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूप झांकी के रूप में बड़ा बाग मंदिर के दर्शन करने जाएंगा। लौटने पर मेला स्थल पर राम और रावण की सेना में युद्ध होगा। शाम साढ़े आठ बजे 30-30 फिट के रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। आतिशबाजी के बीच लंका दहन भी होगा।
विज्ञापन



जोगीनवादा
यहां श्री रामलीला परिषद वनखंडीनाथ की ओर से सायं चार बजे से दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। शाम साढ़े आठ बजे 60 फिट के रावण के पुतले के साथ ही 55-55 फिट के कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतलों का दहन रिमोट के जरिए आधुनिक तकनीकी से किया जाएगा। दर्शक भव्य आतिशबाजी का भी नजारा देखेंगे। राम, सीता और लक्ष्मण की झांकी भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मॉडल टाउन
मॉडल टाउन के दशहरा मेला ग्राउंड में मंगलवार को सायं चार बजे से साढ़े सात बजे तक दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। छह बजे 50 फुट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की जाएगी। राम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों का रावण, मेघनाद और कुंभकरण से युद्ध भी होगा। यहां बरेली दशहरा रामलीला समिति ने मेले का आयोजन किया है।


सुभाषनगर
यहां रामलीला मेला ग्राउंड में शाम चार बजे से मेले का आयोजन किया जाएगा। शाम सात बजे से राम, लक्ष्मण और सीता का झांकी निकालने के बाद 52 फिट  के रावण के पुतले का दहन होगा। पिछले साल 45 फिट के पुतलों का दहन किया जाएगा। आतिशबाजी भी की जाएगी। सुभाषनगर के दशहरा मेले में आसपास के गांवों से भी लोग आते हैं। रामलीला कमेटी और पुलिस-प्रशासन की ओर से मेले में सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed