फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today will be the final match of badminton competition

आज होगा बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

Sat, 11 Sep 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Today will be the final match of badminton competition
बैडमिंटन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एकल बालक, पुरुष और महिला के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
बरेली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे अंकित चतुर्वेदी मेमोरियल जिला बैंडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी वर्गों के सेमी फाइनल मुकाबले हुए। सात आयुवर्ग में आयोजित बालक, पुरुष और महिला एकल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाकर फाइनल मुकाबले में दावेदारी हासिल करने में सफल रहे।
बालक एकल के 13 वर्ष वर्ग में युवराज सिंह ने कार्तिक खंडेलवाल को सीधे सेटों में 21-16, 21-15 से, अभिनव विष्ठ ने राज सिंह रुद्र को 21-12, 21-07 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक एकल के 15 वर्ष वर्ग में युवराज सिंह ने सचिन बोहरा को 21-17, वैभव गुप्ता ने देवांश गुप्ता को 21-19 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। बालक एकल 19 वर्ष में विशाल सिंह ने नित्यांशु को 19-21, 21-17, 21-18 से करारी मात देने में सफल रहे और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अभिलव शर्मा ने अभिनव शर्मा को 13-21, 21-13, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुरुष एकल में जुनैद अंसारी ने शिवांग को 21-08, 21-13, विशाल सिंह ने विशाल पंचनन्दा को 21-16, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका एकल के 15 वर्ष वर्ग में ईशा सिंह ने आरुषि गर्ग को 21-09, 21-13, अवनी सक्सेना ने सविका सिसोदिया को 21-19, 21-12 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को फाइनल मुकाबला शाम चार बजे से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष का निधन, अर्पित की श्रद्धांजलि

सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान जिला बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल बाजपेई के निधन का समाचार मिलने से पदाधिकारी शोकाकुल रहे। मुकाबलों के समापन के बाद जिला बैडमिंटन संघ के खिलाडियों और पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां संघ के उपाध्यक्ष डीएल खट्टर, सचिव अनिल मेहरोत्रा, कोषाध्याक्ष बसंत चतुर्वेदी, जगदीश, विष्णु शंकर शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed