{"_id":"615a19de8ebc3e0df94e667b","slug":"today-there-will-be-electricity-in-more-than-120-villages-of-bhuta-bareilly-news-bly461652233","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुता के 120 से ज्यादा गांव में आज गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुता के 120 से ज्यादा गांव में आज गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भुता और फरीदपुर क्षेत्र के 120 से ज्यादा गांव में सोमवार को बिजली संकट रहेगा। बिजली निगम ने मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के लिए भुता सबस्टेशन पर 24 घंटे से ज्यादा समय के लिए शटडाउन लिया है। इसके चलते भुता कस्बे और सबस्टेशन से जुड़े आसपास के गांव में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
शटडाउन के चलते सात हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता प्रभावित होगे। पिछले कुछ समय में यह सबसे लंबी अवधि के लिए लिया गया शटडाउन है। बिजली निगम के एक्सईएन यूसी सोनकर ने बताया कि शटडाउन के दौरान सबस्टेशन पर 11 हजार केवी लाइन के जर्जर पैनल बदलने का काम किया जाएगा। पैनल में खराबी के चलते सबस्टेेशन पर पिछले कई दिनों से दिक्कत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सबस्टेशन के आठ पुराने पैनल बदल कर नए लगाए जाएंगे। इस काम में 24 घंटे से अधिक समय लगेगा। सबस्टेशन पर मरम्म्मत का काम सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू किया जाएगा। ऐसे में अगले दिन ही बिजली सप्लाई चालू हो पाएगी। बिजली कटौती के दौरान उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी गई है। इसके साथ ही सबस्टेशन पर काम समय से पूरा करने के निर्देश टीम को दिए गए हैं।

काम होने के बाद सुधरेगी सप्लाई
एक्सईएन ने बताया कि पैनल बदल जाने के बाद आसपास के सात हजार के करीब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। पैनल पुराने होने की वजह से जरा सी ओवरलोडिंग या छोटा फॉल्ट होने पर यह पैनल ट्रिप हो जाते हैं। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। नए पैनल लगाने के बाद आपूर्ति सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
‘भुता सबस्टेशन पर पैनल बदलने के लिए 24 घंटे का शटडाउन लिया गया है। घोषित शटडाउन की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी गई है। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए टीम को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।’ - यूसी सोनकर, एक्सईएन