{"_id":"582f52c54f1c1b5536901914","slug":"today-the-governor-will-toppers-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आज टॉपर्स को देंगे गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आज टॉपर्स को देंगे गोल्ड मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल रामनाईक शनिवार को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 1.55 बजे तक लगभग तीन घंटे एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रहेंगे। वह सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। पद्मश्री प्रो. हर्ष गुप्ता मुख्य अतिथि रहेंगे। वे वर्ष 2015-16 के 86 टॉपर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे। समारोह में 198 पीएचडी वालों को उपाधि का वितरण भी किया जाएगा। दो डीलिट और एक डीएससी की डिग्री का भी वितरण होगा।
विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हाल में होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुक्रवार को पूरे दिन चलती रहीं। कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन और कुलसचिव डॉ. साहबलाल मौर्य ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। दोपहर बाद दीक्षांत समारोह की रिहर्सल भी हुई। इसमें विश्वविद्यालय की कार्य परिषद और विद्या परिषद के सारे सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि भारतीय भूवैज्ञानिक सोसायटी के अध्यक्ष एवं परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद के सदस्य पदमश्री प्रो. हर्ष गुप्ता देर रात यहां पहुंच गए। कुलसचिव डॉ. मौर्य ने बताया कि दीक्षांत समारोह की सारी तैयारी कर ली गई हैं।
राज्यपाल का कार्यक्रम
0 त्रिशूल हवाई अड्डे पर आगमन- 10.45 बजे
0 रुहेलखंड विवि में आगमन- 11.00 बजे
0 दीक्षांत समारोह में रहेंगे- 11.00 से 01.30 बजे तक
0 सामाजिक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात- 1.40 से 1.55 तक
0 रुहेलखंड विश्वविद्यालय से त्रिशूल को रवानगी- दोपहर 2 बजे।