{"_id":"60df6b818ebc3e9eae7e991a","slug":"today-the-fate-will-be-decided-in-the-collectorate-s-room-number-three-bareilly-news-bly4518002198","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : श्यामगंज फ्लाईओवर पर लगा सेफ्टी वायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : श्यामगंज फ्लाईओवर पर लगा सेफ्टी वायर
विज्ञापन
श्यामगंज फ्लाईओवर पर लगाए गए तार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मांझे से गर्दन कटने के तमाम हादसे होने के बाद जागे नगर निगम के अफसर
विज्ञापन
बरेली। चीनी मांझे से लगातार हो रहे हादसों और अमर उजाला के चेताने के बाद आखिर नगर निगम ने पुलों पर सेफ्टी वायर लगवाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को श्यामगंज फ्लाईओवर पर सेफ्टी वायर लगाए गए।
शहर के फ्लाईओवर और ओवरब्रिजों पर चीनी मांझों से लगातार हादसे हो रहे हैं। श्यामगंज फ्लाईओवर पर पिछले दिनों एक के बाद एक कई हादसे हुए तो अमर उजाला ने पुल से गुजरने वालों की सुरक्षा के लिए मुहिम शुरू की। इसका असर ये हुआ कि शहर में चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए और पुल पर सेफ्टी वायर लगा दिए गए, लेकिन कुछ दिन बाद ये वायर टूट गए तो फिर हादसे होने लगे। इस पर अमर उजाला ने फिर नगर निगम प्रशासन को चेताया।
श्यामगंज फ्लाईओवर पर चीनी मांझे से लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को सेफ्टी वायर लगवा दिए। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चौपुला, मढ़ीनाथ, कुदेशिया, सेटेलाइट, किला और हार्टमन पुल भी सेफ्टी वायर लगा दिए जाएंगे। पुलिस की मदद से चीनी मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।