फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today, heavy rain with heavy rain expected

आज तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के आसार

Fri, 31 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Today, heavy rain with heavy rain expected
बरेली में बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: चार दिनों तक होगी बरसात

विज्ञापन
बरेली। सावन के आखिरी दिनों में मौसम ने शहरवासियों का खासी राहत पहुंचाई है। करीब चार दिनों से रोजाना हो रही बारिश से हवाओं में ठंडक है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक बादल मंडराने और अनुकूल माहौल मिलने पर बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

आंचालिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर जारी है। करीब चार दिनों में 80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। बीते 24 घंटे में करीब 11.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगस्त में भी बारिश का सिलसिला बरकरार रहेगा। उन्होंने बताया कि शहर में बारिश के लिए अनुकूल माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद भी अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। अनुकूल माहौल मिलने पर कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश होगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed