{"_id":"65f20762581efa063b06d967","slug":"today-faith-is-being-respected-then-sticks-and-bullets-were-fired-on-taking-the-name-of-ram-chief-minister-bareilly-news-c-4-1-lko1018-362485-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आस्था का सम्मान हो रहा, तब राम का नाम लेने पर लाठी, गोली चलती थी: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आस्था का सम्मान हो रहा, तब राम का नाम लेने पर लाठी, गोली चलती थी: मुख्यमंत्री
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि एक समय था जब आस्था के सम्मान के नाम पर राम का नाम लेने पर ही लाठी और गोली चलने लगती थी, लेकिन आज आस्था का भरपूर सम्मान हो रहा है। अयोध्या में रामलला फिर से विराजमान हुए हैं। प्रदेश नौजवानों की आजीविका का केंद्र बना है। नये भारत के नये उत्तर प्रदेश में सुरक्षा है तो समृद्धि भी है। आजीविका है तो आस्था का सम्मान भी है। यहां संस्कृति के संवर्धन के लिए कार्य भी हैं।
वह बुधवार को बरेली कॉलेज में 328.43 करोड़ रुपये की लागत से कुल 64 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बेटी ओर व्यापारी की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है। क्या यह सुरक्षा का वातावरण समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग दे पाते? क्या आजीविका का प्रबंध ये लोग कर पाते? क्या आपकी आस्था का सम्मान कर पाते? उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से बदलकर देश के ग्रोथ इंजन के रूप में सामने आया है। देश में कहीं भी जाइए लोग आपको सम्मान और आशा भरी निगाहों से देखते हैं। देश की समस्या का समाधान भी आपमें देखते हैं। अब सुरक्षा समेत निवेश का वातावरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश बदल चुका है। अब हम कह सकते हैं कि हम विकसित भारत के नागरिक हैं। भारत ने पिछले दस वर्ष में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जो अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। उसके कारण दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। पूरी दुनिया आज भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। दुनिया में कहीं कोई संकट आता है तो लोग भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखते हैं। भारत का सम्मान बढ़ने का मतलब है कि भारत के हर नागरिक का सम्मान बढ़ा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। अब दुश्मन भारत की सीमा का अतिक्रमण नहीं कर सकता।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत को कोई आंखें नहीं दिखा सकता। अगर कोई आंख दिखाएगा तो भारत इतनी सामर्थ्य रखता है कि उसकी आंखें निकालकर उसके हाथ पर रखकर वापस कर सकता है। ये नया भारत है, छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं है। नये भारत में आज इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट, वाटर-वे आईआईटी, एम्स, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, आईटी पार्क और इसके साथ ही नए तरीके से कार्य कर रहे हैं। सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। नक्सलवाद और आतंकवाद लगभग समाप्त हो चुका है। देश के अंदर कल्याणकारी योजना का लाभ हर वर्ग को बिना भेदभाव मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों लखनऊ में हुई जीबीसी में 10.5 लाख करोड़ के निवेश यूपी में आये हैं। इससे 35 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। ये प्रोजेक्ट जब धरातल पर उतरेंगे तब 1.10 करोड़ नौजवान सीधे नौकरी पाएगा। तब प्रदेश नई पहचान बनाएगा।