{"_id":"5f5d4b38b641ec21b8421c8b","slug":"today-eight-special-trains-will-run-for-neet-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः आज नीट परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः आज नीट परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी आठ स्पेशल ट्रेनें
Sun, 13 Sep 2020 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
indian railway
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल रविवार को आठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें गाजियाबाद, हरिद्वार और बरेली के लिए चलेंगी। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाकर साधारण टिकट मिलेगा। इसमें अभिभावकों, एस्कॉर्ट और परीक्षा कक्ष निरीक्षकों को भी यात्रा की अनुमति होगी। सभी स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन
बरेली से गाजियाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन जंक्शन से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह सुबह नौ बजे गाजिया बाद पहुंचेगी। वहां से शाम 7:40 बजे चलकर रात 11:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। बरेली जंक्शन से लखनऊ के लिए ट्रेन सुबह 4:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 8:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहां से शाम 7:30 बजे चलकर रात 12:25 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। बालामऊ से बरेली के लिए ट्रेन सुबह पांच बजे चलेगी। यह सुबह 9:00 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वापसी में शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे बालामऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
हरिद्वार से बरेली के लिए स्पेशल ट्रेन सुबह 3:15 बजे रवाना होगी, जो सुबह 8:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वापसी में रात 8:00 बजे रवाना होकर रात 1:35 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।