फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today double examination of girl students in Kanya Bhud College

कन्या भूड़ कॉलेज में आज छात्राओं की दोहरी परीक्षा

Mon, 26 Jul 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Today double examination of girl students in Kanya Bhud College
demo photo - फोटो : demo photo
बरेली। बिजली अफसरों की लापरवाही की वजह से सोमवार को कन्या महाविद्यालय भूड़ की सैकड़ों छात्राओं को परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी और उमस से भी जूझना पड़ेगा। दरअसल शनिवार को बिजली विभाग ने बिल बकाया होने के पर कॉलेज का कनेक्शन काट दिया था जिसे फौरन जमा कराने के बावजूद दोबारा नहीं जोड़ा गया। कॉलेज प्रशासन ने अफसरों पर कई बार आग्रह करने के बाद भी कनेक्शन न जुड़वाने का आरोप लगाते हुए परीक्षा के दौरान गर्मी से छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को परीक्षाओं के दौरान ही कन्या महाविद्यालय भूड़ पर तीन महीने का बिल बकाया बताते हुए कनेक्शन काट दिया था। हालांकि कॉलेज प्रबंधन का कहना था कि कोरोना की वजह से काफी समय कॉलेज बंद रहा और इस बीच उन्हें बिजली की कोई बिल नहीं मिला। प्रबंधन के लोगों ने जल्द ही बिल का भुगतान करने क ा भरोसा दिलाया। यह भी कहा कि कॉलेज का जनरेटर खराब है, ऐसे में बिजली कनेक्शन कटने से परीक्षा प्रभावित हो सकती है लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग की टीम ने कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक शनिवार को ही दोपहर एक बजे करीब 35 हजार का बकाया बिल जमा कराकर बिजली विभाग के अफसरों से फोन पर कॉलेज का कनेक्शन जुड़वाने का आग्रह किया गया लेकिन रविवार को देर शाम तक भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। सोमवार को तीन पालियों में बीए और एमए की करीब तीन सौ छात्राएं परीक्षा देंगी जिन्हें भीषण गर्मी में काफी दिक्कत हो सकती है। छात्राओं की तबीयत भी बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल समय से जमा कराया होता तो दिक्कत न होती

एक्सईएन अनुज कुमार का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने कनेक्शन काटने के बाद बिजली का बिल जमा कराया है। कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। कॉलेज को पहले ही ही बिल जमा करने के लिए नोटिस दिया गया था। अगर समय पर बिल जमा करा दिया होता तो छात्राओं को परेशानी न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed