{"_id":"6e8f24eb31d81f822e548048da7d7ec1","slug":"today-could-be-the-fate-of-dharmapala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हो सकता है धर्मपाल के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हो सकता है धर्मपाल के भाग्य का फैसला
बरेली
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए आंवला विधायक धर्मपाल सिंह दौड़ में हैं। उन्होंने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है। धर्मपाल सिंह के लिए पार्टी के कई दिग्गज और संघ का खेमा पैरवी में लगा है। हालांकि उनके अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और डॉ. दिनेश शर्मा के नामों पर भी पार्टी हाईकमान विचार कर रहा है। सांसद केशव मौर्य का नाम भी लिया जा रहा है लेकिन धर्मपाल सिंह की पैरवी करने वाले पार्टी संगठन में उनकी वरिष्ठता और सामाजिक समीकरण का तर्क दे रहे हैं।
जनसंघ में रहकर भाजपा से जुड़े धर्मपाल ने मंडल इकाई के कार्यकर्ता के रूप में राजनीति की शुरुआत की। वह जमीन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं में शुमार किए जाते हैं। भाजपा-बसपा गठबंधन की सरकार के अलावा रामप्रकाश गुप्ता, कल्याण सिंह तथा राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में कई विभागों का मंत्री पद संभाल चुके धर्मपाल के सरकार में भी अनुभव को महत्व दिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी हाईकमान का मानना है कि लखनऊ और दिल्ली के बीच बरेली होने से आंवला विधायक को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पूर्वी और पश्चिमी यूपी, दोनों में संतुलन बनाया जा सकता है। शुरू से ही पिछड़े वर्ग के नेता को प्रदेश में पार्टी का नेतृत्व सौंपने का पक्षधर हाईकमान के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए आंवला विधायक का नाम सामाजिक समीकरण के लिहाज से मजबूत समझा जा रहा है। धर्मपाल की पैरवी कर रहे दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का विकल्प बता रहे हैं। प्रदेश के लोध-किसान जातियों को पार्टी के पक्ष में बनाए रखने के लिए धर्मपाल को बड़ा चेहरा बनाने की मंशा है। बरेली के भाजपाई खासतौर पर दिल्ली से होने वाली घोषणा पर नजर रखे हुए हैं।