{"_id":"63150e7ae4c3340d8944b4ba","slug":"today-congratulation-vrishabhanu-has-gone-home-to-lali-bareilly-news-bly496593896","type":"story","status":"publish","title_hn":"बज रही आज बधाई वृषभानु घर लाली जाई है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बज रही आज बधाई वृषभानु घर लाली जाई है...
विज्ञापन
हरि मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव का समापन । संवाद
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्री राधाष्टमी का पर्व तमाम मंदिरों के साथ ही घरों में उल्लास पूर्वक मनाया गया। भजन और नृत्य के माहौल में संपन्न हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
श्री हरि मंदिर
यहां चल रहे भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधाष्टमी महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। पंडित राय देव शास्त्री ने श्री राधा रानी की महिमा बताई। पानीपत से आईं श्री श्री कांता देवी हरिमिलापी ने प्रवचन करते हुए कहा कि प्रभु का सहारा ही सबसे प्यारा है। संसार के बनोगे तो दुख सहोगे और भगवान के बनोगे तो दुख-सुख में अंतर नहीं रहेगा। उन्होंने राधाष्टमी की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि श्री राधारानी परम दयालु, भक्त वत्सल हैं। अपने भक्तों पर सदैव कृपा करतीं हैं। उन्होंने बधाई गीत- बज रही आज बधाई वृषभानु घर लाली जाई है.. के अलावा संकट हरेगी करेगी भली वृषभानु की लाली..., तेरी बिगड़ी बना देगी चरण रज राधा रानी की.. आदि भजन भी सुनाए। अंत में मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने सभी को श्री राधाष्टमी महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
श्री बांके बिहारी मंदिर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और राधाष्टमी महोत्सव में रविवार को श्री राधारानी प्राकट्योत्सव मनाया गया। इसमें श्री बांके बिहारी महिला मंडल की ओर से संकीर्तन किया गया। राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए... आदि भजनों पर भक्त देर तक झूमते रहे। दोपहर में पुरस्कार वितरण के बाद भंडारा आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। अंत में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए श्री राधाष्टमी की बधाई दी।
विज्ञापन
तुलसी स्थल मठ
मठ गद्दी श्री तुलसी जी महाराज में दो दिवसीय श्री राधाष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। आचार्य ब्रह्मस्वरूप ने श्रीराधा और मोहन का सुंदर कीर्तन किया। इसके बाद तमाम कलाकारों ने श्री राधाष्टमी की बधाई गाई और भजन प्रस्तुत कर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। मठ गद्दी तुलसीदास जी के महंत नीरज नयन दास महाराज ने उपस्थित सभी भक्तों और कलाकारों को आशीर्वाद दिया।
श्री विष्णु मंदिर
यहां चल रही श्री राम कथा को विश्राम देने के बाद श्री राधाष्टमी उत्सव मनाया गया। इसमें भजन और बधाइयों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुगण भजनों पर झूमते रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी राजेश उपाध्याय के सानिध्य में सभी कार्यक्रम संपन्न हुए। उन्होंने मौजूद सभी भक्तों को राधाष्टमी की बधाई दी।