{"_id":"12f9b132fd372957ac354cb2fa3d733a","slug":"tobaco-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुआं उड़ाते एडीएम के सुरक्षा कर्मी का चालान कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुआं उड़ाते एडीएम के सुरक्षा कर्मी का चालान कटा
बरेली
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू की बिक्री और सेवन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट गेट और आसपास की गई चेकिंग के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व के एक सुरक्षा कर्मी को धुआं उड़ाते हुए पकड़ लिया गया। चेकिंग टीम ने उसका चालान काट दिया। अब हर हफ्ते सोमवार और बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा जिला अस्पताल परिसर में भी चेकिंग हुई। तंबाकू सेवन करते 14 लोगों का चालान कटा। इनसे कुल 1900 रुपये वसूले गए। इससे पहले कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी आलोक कुमार की अध्यक्षता में अभियान से जुड़े विभिन्न महकमों के अधिकारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि शिक्षण संस्थान परिसर के 100 मीटर की परिधि में कोई भी खोखा नहीं लगेगा, विशेषकर तंबाकू उत्पाद का। इन संस्थानों के कार्यालय अध्यक्षों और प्रबंधकों को हफ्ते भर में अपने यहां तंबाकू रहित जोन और तंबाकू नियंत्रण अभियान संबंधी बैनर लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डा. सुरजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सुनील कुमार, शिक्षा विभाग की कंचन कनौजिया आदि मौजूद थे।