फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   To zoom out on the streets crazy prophet

सड़कों पर झूम के निकले नबी के दीवाने

Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
To zoom out on the streets crazy prophet
To zoom out on the streets crazy prophet - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पुराना शहर का नजारा रविवार को बदला हुआ था। हर घर, हर गली और सड़कें बिजली की लड़ियों,  कुमकुमों व झिलमिलाती सुनहरी और रुपहली पन्नियों की झालर से जगमगा रहीं थीं। हर तरफ रुहानियत छाई  थी, चप्पा-चप्पा नूर की बारिश से शराफबोर था। इसी बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी में नबी के दीवाने झूम कर निकले तो माहौल में चार चांद लग गया। जुलूस जिस रास्ते से निकला लोगों ने फूल बरसा कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
विज्ञापन

पैगंबरे इस्लाम नबी-ए-करीम की यौमे पैदाईश की पूर्व संध्या पर यह जुलूस निकाला गया। जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक सज धज कर निकले। इस्लामी और अरबी पोशाक में सड़कों पर चलते युवा जूलूस में जोश भर रहे थे। वहीं छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियां जुलूस की रौनक को बढ़ा रहे थे। खास कर परियों के रूप में बच्चियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसके अलावा जुलूस में शामिल गुंबदे खिजरा, खाने काबा की शबीह (माडल) और फूल फेंकती तोपें जुलूस की जान बनी हुई थीं। इनके बीच सुंदर सजी बाईक और उन पर सवार युवा जुलूस को भव्य बना रहे थे। 
विज्ञापन

यह जुलूस अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से निकाला गया। जो पुराना शहर के कागजी टोला स्थित छह मीनार मस्जिद से शुरू हुआ। तिलावते कुरान और नाते पाक के नजराने के बाद अल्लामा डा. मोहम्मद शकील मिस्वाही ने सीरते नबी पर रोशनी डाली। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने कमर चिश्ती को झंडा सौंप कर जुलूस को रवाना किया। दरगाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां की कयादत में निकला यह जुलूस पुराना शहर के मीरा की पेठ, कांकर टोला, शाहदाना, आजाद इंटर कालेज से सैलानी होता हुआ पुन: छह मीनार मस्जिद पहुंच कर संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रोफेसर जाहिद खां, नवाब मुजाहिद हसन खां, अंजुम शमीम, हाजी मोहम्मद जाफर, यामीन अहमद, अनवर हसन, करामत उल्ला, इमशाद हुसैन खां, मोहम्मद उस्मान, डा. एसई हुदा, यामीन राईन, डा. एसयू चिश्ती, पप्पू नैनीतालवी, खलील कादरी, नासिर कुरैशी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन तारिक सईद ने किया। हाफिज नियाज अहमद ने आभार व्यक्त किया। देर रात जुलूस के वापसी पर इनाम बांटा गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed