{"_id":"576309874f1c1b397a11bfc0","slug":"to-produce-more-sugarcane-ideal-declared-28-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक गन्ना उत्पादन करने वाले 28 गांव आदर्श घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक गन्ना उत्पादन करने वाले 28 गांव आदर्श घोषित
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने गन्ना उत्पादकता वाले 28 जिलों से एक-एक गांव को आदर्श गांव घोषित कर गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन गांवों में आयोजित गोष्ठियों में कृषि वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को टिप्स दिए जाएंगे। इस बारे में गन्ना आयुक्त की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। गन्ना का अधिक उत्पादन कैसे हो, इस बारे में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गन्ना अनुसंधान संस्थान शाहजहांपुर की तकनीकी टीम इन गांवों में भेजी जाएगी। गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी का कहना है कि आदर्श गांवों में अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कार और सम्मानित किया जाएगा।
ये हैं प्रदेश के 28 आदर्श गांव
सहारनपुर का भायला, मुजफ्फनगर का याहियापुर, शामली का भैसाना, मेरठ का ग्राम गढ़ी, गाजियाबाद का अमीरपुर बड़ायला, बुलंदशहर के कैथाला, बागपत के जोनमाना, हापुड़ के अकडौली, बिजनौर का तिसोतरा, रामपुर का रायपुर, मुरादाबाद का महेंद्री, अमरोहा का सरकड़ी अजीज, सम्भल का गंवा, बरेली का तुलसमपुर, बदायूं का लखनपुर, शाहजहांपुर का गनपतपुर, पीलीभीत का जगत, कासगंज का गंगास्पार, अलीगढ़ का बलीपुर-बलरामपुर, लखीमपुर का लौकहा, बाराबंकी का गंगापुर संसारा, बहराइच का अहिरौरा, गोंडा का अहिरौली, कशीनगर का खुदारा अहिरौली, देवरिया का बसडिला बड़ा, मऊ का नरूल्लाहपुर, आजमगढ़ का बनरहिया और बलिया का खरीद गांव।