फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   To make the theatre shine, you will have to change yourself

Bareilly News: थिएटर को चमकाने के लिए खुद में करना होगा बदलाव

Fri, 28 Mar 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
To make the theatre shine, you will have to change yourself
बरेली। विश्व रंगमंच दिवस पर गुरुवार को ‘थिएटर कल, आज और कल’ विषय पर एसआरएमएस रिद्धिमा में परिचर्चा रही। परिचर्चा में एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति ने कहा कि सरकार या समाज की मदद से कुछ हद तक थिएटर को जिंदगी मिल सकती है। रंगकर्मियों को लेकिन थिएटर को चमकाने के लिए खुद बदलाव करना और तपना ही होगा।
विज्ञापन

ट्रेन टू पाकिस्तान सहित कई फिल्मों के निर्देशक दिल्ली निवासी अमर साह, अभिनेता व निर्देशक के साथ कठपुतली कलाकार शाहजहांपुर निवासी कप्तान सिंह कर्णधार, राजेंद्र घिल्डियाल, थिएटर से जुड़ी और फिल्म अभिनेत्री शुभा भट्ट भसीन, कहानीकार व रंगकर्मी गुडविन मसीह, सीरियल अभिनेत्री नीलम वर्मा और रंगकर्मी विनायक कुमार श्रीवास्तव ने बेबाकी से अपनी बात रखी। परिचर्चा का संचालन सौरभ गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

ड्रामा ड्रॉपआउट्स (कल्चरल विंग ऑफ अस्तिता) के स्थानीय कार्यालय पर भी ‘रंगकर्म नई नजर से’ विषय पर चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि रंगकर्म को लेकर देश, शहर, राज्य में यदा-कदा कुछ न कुछ कार्यक्रम होते रहते हैं, जिनका उद्देश्य अधिकांश दिखावा होता है, यहां सबसे गहन और गंभीर सवाल यह है कि इसमें रंगकर्म कहां है..? इस चर्चा में राजू चौहान, बृजेश तिवारी, अंबुज कुकरेती, मोहित सिंह, लव तोमर आदि थे। मानव सेवा संस्थान ने रंगमंच दिवस जीआईसी के ऑडिटोरियम में मनाया। अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने कहा कि कलाकारों को प्रदेश सरकार की ओर से आज तक कोई भी नि:शुल्क मंचन करने और अभ्यास करने का को कोई भी ऑडिटोरियम नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed