{"_id":"57db02984f1c1b0d27d47f67","slug":"to-comment-on-the-resignation-of-shivpal-ktraa-spai","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देने से कतराए सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देने से कतराए सपाई
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मचे घमासान से स्थानीय पदाधिकारियों में सन्नाटे की स्थिति है। जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक और संगठन के पदाधिकारी किसी भी मामले में टिप्पणी करने से बच रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने और सीएम अखिलेश यादव का उनके विभाग लेकर महत्वहीन विभाग देने के राजनैतिक घटनाक्रम पर सपा नेता टीवी पर नजरें गड़ाकर देखते रहे। देर रात सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के समस्त पदों से इस्तीफा देने के हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पल-पल बदलते स्थानीय स्तर पर किसी भी सपा नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव यादव, महानगर अध्यक्ष जफरबेग, डीसीबी चेयरमैन मलखान सिंह, भारती चौहान, पार्षद गौरव सक्सेना समेत सपा के कई ब्लाक प्रमुख देर शाम एमएलसी घनश्याम लोधी की दावत खाने रामपुर गए थे। देर रात लौटने पर अधिकांश नेताओं ने अखिलेश और शिवपाल प्रकरण के बारे में एक दूसरे से जानकारी तो की लेकिन किसी भी मामले पर बयानबाजी से बचते दिखे। सपा के प्रदेश सचिव डा. जाहिद खां टीवी पर चैनल बदलकर राजनीतिक घटनाक्रम देखते रहे। स्थानीय स्तर पर ज्यादातर सपाई सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह के अलावा राज्यसभा सांसद अमर सिंह की बयानबाजी और राजनीतिक गतिविधियों पर नजरें गड़ाए रहे। आपसी चर्चा में कोई इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बता रहा था तो किसी का मानना था कि ये राजनीतिक घटनाक्रम नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। वह इस तरह की राजनीतिक गतिविधियों से विरोधियों की मीडिया कवरेज कम करने की राजनीतिक चाल चल रहे हैं। एमएलए अताउर्रहमान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह के मोबाइल नहीं उठे। जाहिद हुसैन गुड्डू का मानना था कि नेताजी जल्द ही कोई चौकाने वाला फैसला करेंगे।
विज्ञापन