फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   To combat doping University strict

डोपिंग से निपटने को विश्वविद्यालय सख्त

Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
To combat doping University strict
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
डोपिंग से निपटने के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार को हुई डोप टेस्ट कार्यशाला में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारियाें को जानकारी दी गई कि इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में खेलने वाले खिलाड़ियों को अब अपनी बायोलॉजिकल रिपोर्ट तैयार करनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही खिलाड़ियों से स्वत: प्रमाण लिया जाएगा। प्रमाण पत्र में किसी प्रकार के ड्रग न लेने की बात कही गई होगी। जांच में कुछ गलत मिला तो खिलाड़ी पर प्रतिबंध लग जाएगा।
विज्ञापन

रुविवि के क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित कार्यशाला में नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल, प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. अंकुश गुप्ता और नेशनल ड्रग टेस्टिंग लैब की अलका बत्रा शामिल र्हुइं। इस दौरान बताया गया कि जिन खिलाड़ियों का चयन नार्थ जोन चैंपियनशिप और ऑल इंडिया के लिए होगा उनका अब डोप टेस्ट किया जाएगा। बताया गया कि कॉफी का प्रयोग अब खिलाड़ी अपनी मनमर्जी के मुताबिक कर सकते हैं। इसे डोप टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन, क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जेटली, डॉ. तरुण राष्ट्र, हेम गौतम व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन


खिलाड़ी भी देख सकता है अपनी जांच
प्रोजेक्ट ऑफिसर नाडा डॉ. अंकुश गुप्ता ने बताया कि जिस खिलाड़ी की डोपिंग जांच पॉजिटिव आई है वह अपने दूसरे सैंपल की जांच देख सकता है। दूसरे सैंपल की सील बोतल वह खुद खोलकर लैब में देता है। हालांकि यह केवल संतुष्टि का प्रॉसेस है, दूसरे सैंपल की जांच रिपोर्ट भी पहले सैंपल की तरह ही आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed