फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Timetable of 10 more festival special trains via Bareilly released

Bareilly News: वाया बरेली 10 और त्योहार विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी

Wed, 10 Sep 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Timetable of 10 more festival special trains via Bareilly released
बरेली। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों में इनमें नो रूम की स्थिति हो जा रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार विशेष गाड़ियों की घोषणा कर रहा है। मंगलवार को वाया बरेली 10 और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है। रेलवे अब तक बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन 44 विशेष गाड़ियों की घोषणा कर चुका है।
विज्ञापन


- 04008 आनंद विहार-जोगबनी विशेष गाड़ी 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से सुबह 8:30 बजे चलकर 1:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम 5:02 बजे जोगबनी पहुंचेगी।
विज्ञापन

- 04007 जोगबनी-आनंद विहार विशेष गाड़ी 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से शाम 6:30 बजे चलकर अगले दिन रात 9:18 बजे बरेली आएगी और तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिल्ली से रात 11:05 बजे चलकर अगले दिन तड़के 4:12 बजे बरेली आएगी और रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
- 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली विशेष गाड़ी तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी से 11:55 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:37 बजे बरेली आएगी और रात 11:58 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर शाम 6:03 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह सात बजे गोरखपुर से चलकर शाम 5:50 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
- 05575 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी 17 सितंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को सहरसा से रात आठ बजे चलकर अगले दिन शाम 7:05 बजे बरेली आएगी और रात 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- 05576 आनंद विहार-सहरसा विशेष गाड़ी 23 सितंबर से 16 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 5:15 बजे आनंद विहार से चलकर 10:12 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
- 05579 पूर्णिया-आनंद विहार विशेष गाड़ी 16 सितंबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को पूर्णिया से शाम 4:30 बजे चलकर अगले दिन शाम 7:05 बजे बरेली आएगी और रात 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

- 05580 आनंद विहार-पूर्णिया विशेष गाड़ी 18 सितंबर से 17 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे चलकर 10:12 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:45 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed