फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Time table of two Kanwar special trains released

Bareilly News: दो कांवड़ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी

Thu, 18 Jul 2024 07:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Time table of two Kanwar special trains released
बरेली। रेलवे ने बुधवार को बरेली-ऋषिकेश, लखनऊ-ऋषिकेश के बीच दो कांवड़ विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी। 04272 ऋषिकेश-लखनऊ कांवड़ विशेष ट्रेन छह से 19 अगस्त तक प्रतिदिन ऋषिकेश से रात 8:36 बजे चलने के बाद हरिद्वार, ज्वालापुर, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए अगले दिन तड़के तीन बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद शाहजहांपुर, आलमनगर होते हुए 11:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04371 लखनऊ-ऋषिकेश कांवड़ विशेष ट्रेन सुबह 11:45 बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 5:50 बजे बरेली आएगी और रात में 11 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बरेली कांवड़ विशेष ट्रेन तीन से आठ अगस्त तक प्रतिदिन रात 8:35 बजे ऋषिकेश से चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:15 बजे बरेली आएगी। वापसी में 04369 बरेली-ऋषिकेश कांवड़ विशेष ट्रेन दोपहर 3:50 बजे बरेली से चलने के बाद रात 10:22 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन

13-13 कोच की तीन रैक तैयार
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रेलवे ने 13-13 आईसीएफ कोच की तीन रैक तैयार की हैं। इन रैक को बरेली जंक्शन, हरिद्वार और ऋषिकेश स्टेशनों पर रखा गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दो जोड़ी ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कांवड़ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed