फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Time table of another special train released between New Delhi-Gorakhpur

Bareilly News: नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच एक और विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी

Sat, 14 Feb 2026 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Time table of another special train released between New Delhi-Gorakhpur
टिकटों की बुकिंग भी हुई शुरू, 20 फरवरी से किया जाएगा संचालन
विज्ञापन

बरेली। रेलवे ने बरेली होते हुए नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच एक और होली विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इसका संचालन 20 फरवरी से किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 20 फरवरी से छह मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 7:22 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 21 फरवरी से सात मार्च तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह सात बजे चलने के बाद ्रशाम 5:50 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----




पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन को एक जनवरी 2027 तक विस्तार
बरेली। रेलवे 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार विशेष एसी गाड़ी का संचालन एक जनवरी 2027 तक करेगा। यह गाड़ी पूर्णिया कोर्ट से छह मार्च से 29 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को व आनंद विहार से आठ मार्च से एक जनवरी 2027 तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी। संवाद



दिसंबर तक होगा सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी का संचालन
बरेली। रेलवे 05575/76 सहरसा-आनंद विहार विशेष एसी गाड़ी का संचालन दिसंबर 2026 तक करेगा। यह गाड़ी सहरसा से 11 मार्च से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार और आनंद विहार से 10 मार्च से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। संवाद

दो जोड़ी क्लोन गाड़ियों में टिकट बुकिंग बंद
बरेली। लंबी दूरी की दो जोड़ी क्लोन गाड़ियों का संचालन 28 फरवरी के बाद बंद हो जाएगा। इन गाड़ियों में रेलवे ने आरक्षित टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है। 04651/52 जयनगर-अमृतसर और 04653/54 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर क्लोन गाड़ियों का संचालन बरेली होते हुए किया जा रहा है। इन गाड़ियों में टिकट बुकिंग बंद होने के बाद अन्य ट्रेनों पर अभी से दबाव बढ़ने लगा है। संवाद




आनंद विहार-पुरुलिया के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी
बरेली। रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार-पुरुलिया के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। 14021-22 आनंद विहार- पुरुलिया साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से और प्रत्येक शुक्रवार को पुरुलिया से चलाई जाएगी। रेलवे ने गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी है, लेकिन संचालन शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। मार्च के पहले सप्ताह में गाड़ी का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed