फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Time table of 14 more festival special trains via Bareilly released

Bareilly News: बरेली होते हुए 14 और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी

Thu, 12 Sep 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Time table of 14 more festival special trains via Bareilly released
यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर अब तक 38 त्योहार विशेष ट्रेनें घोषित
विज्ञापन

बरेली। अगले माह शुरू हो रहे त्योहारी सीजन को लेकर रेलवे बरेली होते हुए अब तक 38 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। इनमें वाराणसी-चंडीगढ़, आनंद विहार-अयोध्या, फिरोजपुर-पटना समेत 14 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी बुधवार को जारी की गई।

04211 वाराणसी-चंडीगढ़ सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को वाराणसी से शाम 4:50 बजे चलने के बाद रात 12:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 17 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 04212 चंडीगढ़-वाराणसी सुपरफास्ट त्योहार विशेष ट्रेन सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद शाम 4:22 बजे बरेली आएगी और रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

04678 फिरोजपुर-पटना सुपरफास्ट त्योहार विशेष ट्रेन नौ अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर से चलने के बाद रात 2:25 बजे बरेली आएगी। अगले दिन शाम पांच बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04677 पटना-फिरोजपुर सुपरफास्ट त्योहार विशेष ट्रेन 10 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 6:45 बजे पटना से चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:10 बजे बरेली आएगी और रात 10:40 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

04068 दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली से शाम 7:30 बजे चलने के बाद रात 12:01 बजे बरेली आएगी। अगले दिन शाम 5:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन छह बजे दरभंगा से चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:35 बजे बरेली आएगी और शाम 4:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
04060 आनंद विहार-जयनगर विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक सुबह 10:30 बजे आनंद विहार से चलने के बाद 3:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर बाद 3:15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04059 जयनगर-आनंद विहार विशेष ट्रेन 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम चार बजे जयनगर से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 2:40 बजे बरेली आएगी और शाम 7:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
04518 चंडीगढ़-गोरखपुर विशेष ट्रेन 24 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11:15 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी और दोपहर बाद 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 10:05 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
04096 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह नौ बजे चलने के बाद दोपहर 1:40 बजे बरेली आएगी और रात 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में 04095 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह नौ बजे अयोध्या से चलने के बाद शाम 5:45 बजे बरेली आएगी और रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

04530 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रात 08:50 बजे बठिंडा से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:15 बजे बरेली आएगी और शाम 5.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04529 वाराणसी-बठिंडा विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को रात 08:40 बजे वाराणसी से चलने के बाद सुबह 5:36 बजे बरेली और शाम पांच बजे बठिंडा पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed