फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tigress was sent to Kishanpur Sanctuary rescue lasted for 31 hours she was tranquilised

बरेली: 15 महीने बाद पकड़ी गई 'शर्मीली', 30 घंटे चला रेस्क्यू, घेराबंदी के बाद भी पिजड़े में नहीं आई तो किया ट्रेंक्यूलाइज 

Fri, 18 Jun 2021 04:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 04:04 PM IST
सार

बरेली के मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने बताया कि चार साल की बाघिन 'शर्मीली' बहुत चतुर है और वह ऐसा आसरा प्रतिदिन बनाती थी कि 39 कैमरों को नजर न आए।

विज्ञापन
tigress was sent to Kishanpur Sanctuary rescue lasted for 31 hours she was tranquilised
फाइल फोटो - फोटो : MP Forest Dept

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर अभयारण्य से 11 मार्च 2020 को निकलकर बरेली की बंद पड़ी रबर फैक्टरी में पहुंच गई बाघिन शर्मिली को आखिरकार 15 महीने बाद पकड़ लिया गया। उसे छठी बार शुरू किए गए बचाव अभियान के अंतर्गत 30 घंटे तक चले बड़ा बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह 11 बजे पकड़ा गया। अब उसे फिर से किशनपुर अभयारण्य भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बरेली के मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने बताया कि चार साल की बाघिन 'शर्मीली' बहुत चतुर है और वह ऐसा आसरा प्रतिदिन बनाती थी कि 39 कैमरों को नजर न आए। उन्होंने बताया कि पांच बचाव अभियान असफल होने के बाद आखिरकार वह गुरुवार को जाल में घिर गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शर्मिली को पकड़ने लिये छठा अभियान 15 दिन पहले शुरू हुआ था और 39 कैमरों के जरिए, 1400 एकड़ मे फैली बंद पड़ी रबड़ फैक्टरी में उसकी निगरानी 24 घंटे की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह वह चूना कोठी के पास खाली टैंक में बैठी देखी गई। बाघिन का ठिकाना जिस टैंक में था, उसकी परिधि 10 मीटर और गहराई 25 फुट है। उन्होंने बताया कि उस टैंक से बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता है और जैसे ही वह बाहर निकली, मुहाने पर लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई।


बाघिन 'शर्मीली' की लंबाई 11 फीट और वजन 150 किलो है। वर्मा ने बताया कि 24 घंटे से अधिक चले इस वृहद बचाव अभियान में विशेषज्ञों के अलावा 125 सदस्यों और दो डॉक्टरों को भी लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed