{"_id":"68951201ec87b92a180502cb","slug":"tigress-seen-in-the-field-villagers-ran-away-to-save-their-lives-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2270-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत में दिखी बाघिन, जान बचाकर भागे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत में दिखी बाघिन, जान बचाकर भागे ग्रामीण
विज्ञापन
मीरगंज। बृहस्पतिवार को खेत में मजदूरों के साथ खाद डालने गए ग्रामीणों ने दो शावकों के साथ बाघिन को देखा तो उल्टे पांव भाग गए।
म्यूडी बुजुर्ग के साजेव ने बताया कि वह अपने गांव के मजरा तकिया के मजदूर राशिद और सलीम को लेकर अपने ट्रैक्टर से धान के खेतों में खाद डलवाने जा रहे थे तो धान के खेतों में दो शावकों के साथ बाघिन घूम रही थी। उन्होंने ट्रैक्टर पर खड़े होकर काफी दूरी से उसकी वीडियो भी बनाई, लेकिन पे़ड़ों और फसल की वजह से उसके फोटो साफ नहीं आए। वह खेत में बिना खाद डाले चले आए।।
साजेव ने गांव में आकर मस्जिद से एलान कराया कि जंगल में दो शावकों के साथ एक बाघिन घूम रही है। वह हमला कर सकती है। ऐलान होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग जंगल में निकलने से डर रहे हैं। इस मामले में रेंजर संतोष कुमार मठपाल का फोन से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका नंबर नहीं लगा। संवाद