फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tight security today will vote for MLC

कड़ी सुरक्षा में एमएलसी के लिए आज पड़ेंगे वोट

Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tight security today will vote for MLC
Tight security today will vote for MLC - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली मुरादाबाद स्नातक सीट पर शुक्रवार को सुबह आठ से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं।  एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए सभी जिलों के कलक्ट्रेट के अलावा कमिश्नरी में भी कंट्रोल रूम खोला गया है। कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने जिलाधिकारियों से कहा है कि वह शांतिपूर्ण मतदान कराएं। मतदान के कारण दोनों मंडलों में शराब की दुकानें आज शाम से बंद हो गईं जो कि शुक्रवार शाम चार बजे तक बंद रहेंगी। वोटरों को मतदान के लिए विशेष सुविधा रहेगी, उन्हें अल्प समय के लिए अवकाश भी मिलेगा। सभी नौ जिलों की मतपेटी एकत्रित होकर नरियावल मंडी में जमा होंगी। वहां पर छह फरवरी को मतों की गणना होगी।
विज्ञापन

बरेली मुरादाबाद एमएलसी स्नातक सीट एक नजर में

जिला       वोटर
बरेली      30,126
पीलीभीत   17,255
शाहजहांपुर  18,249
बदायूं       14,742
रामपुर       09,386
अमरोहा     19,704
बिजनौर      31,708
मुरादाबाद     22,908
संभल        09,716
कुल वोटर   1,73,794
कुल बूथ  269

बरेली..
बूथ      45
जोन      08
सेक्टर     08

मतपत्र होंगे फोटोयुक्त
इस बार एमएलसी के चुनाव में मतपत्र गुलाबी रंग का है। जिस पर प्रत्याशियों का फोटो लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed